आग की श्रेणियाँ एवं उपयुक्त अग्निशामक सामग्री।
प्रिय पाठको , नमस्तेहमारी साइट electricianvk.blogspot [about us] पर बने रहने के लिए धन्यवाद।
हमारा आज का टॉपिक हे आग की श्रेणियाँ एवं उपयुक्त अग्निशामक सामग्री।
आग लगने में सदैव 3 कारक संम्मिलित होते है.
1 ईंधन 2 ऑक्सीजन 3 चिंगारी
इनमे से किसी एक को भी अलग करके हम आग पर काबू पा सकते है
आग को 4 भागो में बाटा गया है।
1. श्रेणी A > लकड़ी ,कागज ,कपड़ा ,जुट आदि में लगी सामान्य आग
इस प्रकार की आग को बुझाने के लिए ठन्डे पानी की बौछार का प्रयोग करते हे।
2. श्रेणी B > ज्वलनशील तरल पदार्थो में लगी आग [मिट्टी का तेल , पेट्रोल ,डीजल आदि ]
इस प्रकार की आग को बुझाने के लिए झागदार यंत्र एवं कार्बन डाई ऑक्साइड वाले
अग्निशामक यन्त्र उपयुक्त होते हैं।
3. श्रेणी C > LPG एवं अन्य प्रकार की ज्वलनशील गेसो में लगी आग
इस प्रकार की आग को बुझाने के लिए शुष्क चूर्ण वाले अग्निशामक यन्त्र उपयुक्त होते हैं।
4. श्रेणी D >बिजली के तारो ,उपकरणों और अन्य धात्विक पदार्थो में लगी आग
इस प्रकार की आग को बुझाने के लिए रेत व CTC अग्निशामक यन्त्र उपयुक्त होते हैं।
[NOTE - विद्युत में लगी आग को अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओ में श्रेणी C में सही माना है एवं इस हेतु उपयुक्त अग्निशमन यंत्र हेलान है इसमें ब्रोमोक्लोरो डि क्लोरो मीथेन नामक द्रव उच्च दाब के साथ भरा जाता है ]
आपको यह पोस्ट केसी लगी कमेंट करके जरूर बताये
यह भी पढ़े >>>आईटीआई के बाद स्वरोजगार, self employment after iti

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें